हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के सीएमएस से मुलाकात कर एक चिकित्सक के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने गारंटी कार्ड लेकर पहुंचे मरीजों और भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता की है।
इस मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र चौधरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा और अनुसूचित मोर्चा महानगर महामंत्री राकेश सहवाग भी मौजूद रहे। उन्होंने सीएमएस से संबंधित चिकित्सक को हटाने की मांग की।
भाजपा के खुर्ज़ा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा 22 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बताया गया कि चिकित्सक डॉ. हीरा सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उन्होंने इस बात की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी, तो मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा और सीएमएस को ज्ञापन सौंपा।














