• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: आइजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत
Image

अलीगढ़: आइजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत

अलीगढ़, 04 जून 2025: जिले की जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की गिरती रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गहरी नाराजगी जताई है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट जिले की छवि को प्रभावित कर रही है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण न केवल तय समय सीमा में किया जाए, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने विभागवार शिकायतों की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर विभाग को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मई माह में नगर निगम में 22, एसडीएम कोल के यहां 19 और एसडीएम इगलास के यहां 9 शिकायतें डिफाल्टर के रूप में चिन्हित हुईं। वहीं जून माह की शुरुआत में अब तक विभिन्न विभागों में 17 डिफाल्टर पाए गए हैं।

एडीएम प्रमोद कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करें और समय-समय पर समीक्षा करते रहें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता और फीडबैक के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक का संचालन ईडीएम मनोज राजपूत ने किया।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top