• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पशुवधशाला में चला निरीक्षण अभियान, एपीडा मानकों के अनुसार संचालन के निर्देश
Image

अलीगढ़: पशुवधशाला में चला निरीक्षण अभियान, एपीडा मानकों के अनुसार संचालन के निर्देश

अलीगढ़, 04 जून 2025: जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन के नेतृत्व में बुधवार को एक उच्चस्तरीय टीम द्वारा मैसर्स फिगिरियो कन्सर्वा अल्लाना प्रा. लिमिटेड, तालसपुर खुर्द (मथुरा बाईपास रोड, थाना देहलीगेट) स्थित पशुवधशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी और सहायक पर्यावरण अभियंता, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान पशुवधशाला परिसर में 784 महिष वंशीय पशु पाए गए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा था। पशुओं की उपयुक्तता के आधार पर छटनी की प्रक्रिया भी चल रही थी।

जिला मजिस्ट्रेट ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैक्ट्री से निकलने वाले घरेलू जल-मल एवं औद्योगिक अपशिष्ट के शोधन हेतु स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान सभी संयंत्र क्रियाशील पाए गए।

उल्लेखनीय है कि 30 मई 2025 को जिला स्तरीय समिति द्वारा 24 कम्पेडियम की जांच की गई थी। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि इन सभी कम्पेडियम का अनुपालन संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित महाप्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को एपीडा (APEDA) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top