• Home
  • पीलीभीत
  • पीलीभीत: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस ने छीनी तीन जिंदगियां, पिता-पुत्री और दामाद की मौत, गांव में पसरा मातम
Image

पीलीभीत: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस ने छीनी तीन जिंदगियां, पिता-पुत्री और दामाद की मौत, गांव में पसरा मातम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025

पीलीभीत, 5 जून 2025 – माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों – प्रह्लाद मंडल (60), उनकी पुत्री तनु विश्वास (32) और दामाद कार्तिक विश्वास (40) की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना के बाद गुरुवार को जब तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचे, तो माहौल गमगीन हो गया। एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।

मासूम बेटियों ने दी मुखाग्नि

इस मार्मिक दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं जब प्रह्लाद मंडल को उनकी बड़ी बेटी के पुत्र प्रतीक ने और तनु-कार्थिक को उनकी तीन मासूम पुत्रियों ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता महादेव गायन, अनुराग, भगवती सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

कैसे हुई घटना

प्रह्लाद मंडल ने हाल ही में घर के बाहर शौचालय का निर्माण कराया था, लेकिन पुराना टैंक छोटा होने से नया टैंक बनवाया गया। बुधवार को नए टैंक की सफाई के दौरान अचानक पुराने टैंक से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसकी चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के अगले दिन गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को कुल 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

  • आपदा राहत कोष से: प्रह्लाद, तनु और कार्तिक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से: प्रह्लाद की पत्नी को 1 लाख रुपये
  • पारिवारिक लाभ योजना: 30 हजार रुपये
  • अंत्येष्टि व अन्त्योदय कार्ड की तत्काल व्यवस्था

इसके साथ ही कार्तिक विश्वास की दो बेटियों को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इन बालिकाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली है। प्रह्लाद मंडल की पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा।

Releated Posts

55 हजार की सैलरी… 8 साल में 8 करोड़ का घोटाला: पीलीभीत का चपरासी कैसे बना ‘करोड़पति’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पीलीभीत से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आए इस मामले ने सरकारी…

ByByHindustan Mirror News May 2, 2026

पीलीभीत : सीवर टैंक की गैस से दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 पीलीभीत, 4 जून 2025: जनपद के माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2025

सिक्किम में भूस्खलन में पीलीभीत के लाल हवलदार लखविंदर सिंह शहीद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 पीलीभीत/सिक्किम। सिक्किम के लाचुंग क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2025

पीलीभीत: महिला को बंधक बनाकर लूट, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में देर…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top