• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ईंट भट्ठे पर हादसा: खेलते समय गड्ढे में डूबा मासूम, मौत
Image

अलीगढ़: ईंट भट्ठे पर हादसा: खेलते समय गड्ढे में डूबा मासूम, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। खैर खैर थाना क्षेत्र के बांकनेर स्थित एक ईंट भट्ठे पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय दो सगे भाई पानी से भरे गड्ढे में डूब गए, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।

गंभी बांकनेर और लखनमगढ़ी के बीच एक ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है। यहां गैर-जनपद से आए मजदूर कार्य करते हैं। मजदूरों ने भट्ठे के पास ही पानी के उपयोग के लिए एक गड्ढा बना रखा है, जिसमें वर्षा का पानी भर गया है।

गुरुवार शाम को खैर थाना क्षेत्र के गांव वसंघपुर निवासी श्रवण के दो पुत्र सोनू (साढ़े 3 वर्ष) और उसका बड़ा भाई अन्य बच्चों के साथ भट्ठे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे में गिर गए। बच्चों के शोर मचाने पर मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top