• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बरसात से पहले तैयारी: नगर आयुक्त ने किया निचले इलाकों का दौरा
Image

अलीगढ़: बरसात से पहले तैयारी: नगर आयुक्त ने किया निचले इलाकों का दौरा

अलीगढ़, । मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीते वर्ष गोंडा रोड, नीवारी रोड, वार्ड-35 के महफूज़ नगर इलाके में भारी जलभराव हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्षेत्रीय पार्षद विनीता कुमार के साथ महफूज़ नगर के पोखर के आसपास का निरीक्षण किया।

पार्षद के अनुसार महफूज़ नगर निम्न भू-भाग (लो लाइन एरिया) में आता है, जिससे थोड़ी सी बारिश में भी यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से स्थाई और अस्थाई जल निकासी व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने महफूज़ नगर में स्थित लगभग 50 बीघा के पोखर से नाले तक पाइपलाइन डालने और नया पंप सेट स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगला मसानी और हजीरा रोड क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या को देखते हुए भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान पार्षद वार्ड-19 विनोद माहौर के साथ दोना सैय्यद मोड़ से नगला मसानी तक पैदल निरीक्षण कर समस्या की गंभीरता को समझा गया। नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला निर्माण, सड़क, और खड़ंजा आदि कार्यों की समग्र कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि महफूज़ नगर एक निम्न भू-भाग है और इस बार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पहले से ही प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। पाइपलाइन और नया पंप सेट लगाकर पोखर का पानी नाले में भेजने की अस्थायी व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top