• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जिलाधिकारी सख्त: सीएचसी निरीक्षण में लापरवाही पर फटकार, डॉक्टरों को चेतावनी
Image

अलीगढ़: जिलाधिकारी सख्त: सीएचसी निरीक्षण में लापरवाही पर फटकार, डॉक्टरों को चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 06 जून 2025: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सभी तहसील मुख्यालयों स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवा भंडारण में अनियमितता और स्वच्छता में घोर लापरवाही सामने आई, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।

निरीक्षण में सामने आया कि कई सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समय पर मौजूद नहीं थे, पैथोलॉजी व एक्सरे जैसी सुविधाएं बंद थीं और दवाओं की स्टॉक पंजिका अद्यतन नहीं पाई गई। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों को जनविश्वास का केंद्र बनाना प्राथमिकता है, और इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

विभिन्न सीएचसी की स्थिति:

  • इगलास: संविदा चिकित्सक अनुपस्थित मिले, औषधि स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं था।
  • खैर: चार में से दो चिकित्सक गायब मिले, ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला।
  • अतरौली: सुबह 8:30 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा था, पैथोलॉजी बंद और औषधि कक्ष में अनियमितताएं।
  • गभाना: प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत पूरा मेडिकल स्टाफ गैरहाजिर मिला, एक्सरे जैसी जरूरी सुविधाएं नदारद।
  • लोधा: सुबह 9 बजे तक प्रभारी चिकित्साधिकारी नहीं पहुंचे थे।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रभारी चिकित्सकों को चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समय से अस्पताल पहुंचकर जनसामान्य को समुचित और सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *