• Home
  • सहारनपुर
  • सहारनपुर: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Image

सहारनपुर: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

सहारनपुर, 6 जून 2025: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना किनारे बसे गांव जोधेबांस में भारतीय वायुसेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार को नियमित अभ्यास (रूटीन फ्लाइंग) के दौरान इस अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलटों को तत्काल आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई और दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

हेलीकॉप्टर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा था और यह अपाचे श्रेणी का उन्नत अटैक हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल भारतीय सेना विशेष अभियानों और सटीक हमलों के लिए करती है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सेना की तकनीकी जांच टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और हेलीकॉप्टर की गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय स्तर पर मचा हड़कंप
गांव जोधेबांस में अचानक एक सेना का हेलीकॉप्टर उतरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पायलटों की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पिछले महीनों में ऐसे मामले सामने आए हैं
गौरतलब है कि हाल के महीनों में वायुसेना के कुछ और विमानों को भी तकनीकी खराबियों का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2025 में गुजरात के जामनगर में एक जैगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई थी। वहीं मार्च 2025 में अंबाला में भी इसी श्रेणी का एक विमान क्रैश हुआ था।

सेना का बयान प्रतीक्षित
हालांकि अब तक भारतीय वायुसेना या रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Releated Posts

‘इंद्रदेव’ या 36 बिरादरी का विरोध? सहारनपुर में अखिलेश की रैली टली, RLD ने साधा निशाना

‘चवन्नी से रुपया’ टिप्पणी के बाद पश्चिमी यूपी में सियासी तापमान बढ़ा, सपा ने खराब मौसम को बताया…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

सहारनपुर में घर के भीतर बन रहे थे अवैध पटाखे, पुलिस छापे में विस्फोटक सामग्री बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखा बनाने का खेल, कार्रवाई के बाद मचा…

ByByHindustan Mirror News Aug 16, 2026

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: पूरे मार्ग पर ATS की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चहल्लूम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम सहारनपुर। आगामी कांवड़…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *