• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बकरीद की तैयारियाँ पूरी, नगर निगम ने संभाली व्यवस्थाएं
Image

अलीगढ़ में बकरीद की तैयारियाँ पूरी, नगर निगम ने संभाली व्यवस्थाएं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार शाम तक तमाम तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। शहर के प्रमुख ईदगाहों और नमाज स्थलों पर सफाई, पानी का छिड़काव, फॉगिंग, टैंकरों की व्यवस्था तथा कूड़ा भरने वाली गाड़ियों की तैनाती कर दी गई है।

नगर निगम की टीमों ने शाहजमाल, ऊपरकोट, जमालपुर, थाना सिविल लाइन और ईदगाह समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर दिनभर कार्य किया। इन स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। निगम ने शहर को छह सेक्टरों में बाँटकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है ताकि पर्व पर कोई असुविधा न हो। शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह, ऊपरकोट जामा मस्जिद सहित समस्त धार्मिक स्थलों एवं मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

कुर्बानी के अवशेष के लिए सौ से अधिक गड्ढे खुदवाए
बकरीद के तीन दिनों तक होने वाली कुर्बानी के दौरान अवशेषों के निस्तारण के लिए नगर निगम ने महानगर और आउटर क्षेत्रों में सौ से अधिक गड्ढे खुदवाए हैं। कुर्बानी के अवशेषों को खुले में फेंकने की अनुमति नहीं होगी। कूड़ा वाहन इन अवशेषों को तीन दिनों तक निर्धारित गड्ढों में डलवाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग संभालेगा सफाई का जिम्मा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को संपूर्ण सफाई व्यवस्था और कुर्बानी के अवशेषों को सुरक्षित रूप से निस्तारित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने वार्ड और नामित क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे।

नगर निगम का प्रयास है कि बकरीद के अवसर पर नगर की स्वच्छता और धार्मिक व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। खुले में कुर्बानी के अवशेष डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top