हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। चोरी के जेवरात बेचकर खरीदी गई बाइक अब नीलाम की जाएगी। कोर्ट से पुलिस को अनुमति मिलने के बाद बाइक को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के कृष्णा टोला निवासी प्रशांत कुमार से जुड़ा है।
27 जनवरी को प्रशांत ने मुकदमा दर्ज कराया था कि दो चोर उसकी दुकान से जेवरात चोरी कर भाग गए थे। पुलिस ने जांच में दो आरोपियों – टिंकू निवासी टंकारा थाना अTRA, आगरा और संजय निवासी भिनगा बाजार, टेटला थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के जेवरात बेचकर जो पैसे मिले, उनसे एक बाइक, मोबाइल और अन्य सामान खरीदा था।
पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों ने 662 ग्राम चांदी, लगभग 500 ग्राम पीतल और तीन किलो तांबे के जेवर बेचकर करीब 35 हजार रुपये कमाए थे। इससे उन्होंने एक बाइक खरीदी थी। अब कोर्ट ने चोरी के पैसों से खरीदी गई बाइक की नीलामी की अनुमति दे दी है। पुलिस अब इस बाइक को नीलाम कर राजस्व में जोड़ेगी।














