• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अलहदादपुर नीबरी को नगर निगम में शामिल करने की मांग तेज
Image

अलीगढ़: अलहदादपुर नीबरी को नगर निगम में शामिल करने की मांग तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। ग्राम पंचायत अलहदादपुर नीबरी को नगर निगम में शामिल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्य मेहंदी हसन ने बताया कि अलहदादपुर नीबरी की आबादी लगभग 50 से 60 हजार है।

बताया गया कि यहां लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 11 हजार और पंचायत चुनाव में आठ हजार मतदाता हैं। इतने बड़े स्तर पर जनसंख्या व मतदान को देखते हुए इसे नगर निगम में शामिल किया जाना आवश्यक है। पिछले दस वर्षों में नगर निगम की सीमा से सटे दस ग्राम पंचायतों को निगम में शामिल किया जा चुका है, लेकिन अलहदादपुर नीबरी को अभी तक छोड़ा गया है।

ग्राम प्रधान अफरोज अहमद, सभासद मुमताज सहित कई अन्य लोग ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top