• Home
  • Uncategorized
  • बरेली: 100 करोड़ की ठगी का आरोप: भाजपा नेता सूर्यकांत पर केस दर्ज
Image

बरेली: 100 करोड़ की ठगी का आरोप: भाजपा नेता सूर्यकांत पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

बरेली/बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी द्वारा करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मोटे मुनाफे का झांसा देकर कंपनी ने करीब 15 हजार निवेशकों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा कराई और बाद में कार्यालय समेट कर फरार हो गई। मामले में कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत मौर्य और अन्य सहयोगियों के खिलाफ बदायूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई
ठगी के आरोपों में फंसे सूर्यकांत मौर्य, जो भाजपा की बरेली महानगर इकाई में महामंत्री थे, को अब पार्टी से बाहर कर दिया गया है। शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि पार्टी ने सूर्यकांत की सक्रिय सदस्यता खत्म कर दी है और उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

रिश्तेदारों को भी लगाया चूना
सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य ने आम लोगों के साथ अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा। बरेली निवासी संतोष मौर्य, जो सूर्यकांत के सगे साढ़ू हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये व परिवार के पचास लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। रकम वापस मांगने पर उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये के बाउंस हो चुके चेक थमा दिए गए।

संपत्तियों का गुप्त रूप से स्थानांतरण
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी भाई बीते पांच वर्षों से योजना बनाकर संपत्तियों को गुप्त रूप से ठिकाने लगाते रहे। दिवालिया घोषित होने की आशंका के चलते इन्होंने नोएडा, गुरुग्राम व अन्य शहरों में दूसरों के नाम पर संपत्तियां खरीद लीं। वहीं, बरेली व बदायूं की संपत्तियों को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

पुलिस जांच तेज, SIT सक्रिय
बरेली और बदायूं दोनों जिलों में निवेशकों द्वारा हंगामा और शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है। अब तक कई निवेशकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। एजेंसी सूर्यकांत और शशिकांत के करीबी एजेंटों की भी तलाश कर रही है। साथ ही एनसीएलटी कोर्ट में कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर भी मामला दर्ज कराया गया है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top