• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अमृत सरोवर परियोजना: महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी
Image

अलीगढ़: अमृत सरोवर परियोजना: महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 अलीगढ़

रिपोर्ट: संजय सक्सेना

अलीगढ़। जल संरक्षण और नगरीय सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही अमृत सरोवर परियोजना की प्रगति का सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई बस्ती, शक्ति नगर पोखर और गूलर रोड पोखर सहित कई स्थलों का दौरा कर चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस परियोजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख जलाशयों को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक और सुंदर स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संचयन, भूजल स्तर में सुधार और आसपास के पर्यावरण की स्थिति बेहतर हो सके।

निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पहुंचे, जहां सम्पवेल की नियमित सफाई नहीं होने पर दोनों अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ आर्थिक दंड लगाने और शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शक्ति नगर पोखर की डिजाइन पर सवाल

शक्ति नगर पोखर की खुदाई और सौंदर्यीकरण कार्य की डिजाइन पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद से संबंधित फाइल तत्काल तलब की। साथ ही परियोजना में अनियमितताओं को देखते हुए सहायक अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खैर रोड जलभराव समस्या पर तत्परता

निरीक्षण के दौरान अधिकारी खैर रोड भी पहुंचे, जहां स्थानीय निवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया। फीडबैक सुनने के बाद नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स पीपीएस पर आर्थिक दंड लगाने और मौके पर मौजूद अवर अभियंता गिरीश कुमार को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।

इस निरीक्षण में मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह, सहायक अभियंता राजवीर सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया कि “अमृत सरोवर परियोजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी है।”

वहीं महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि “अलीगढ़ को जल संरक्षण और हरियाली के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अमृत सरोवर जैसी परियोजनाएं हमारी प्राथमिकता में हैं। इस दिशा में कोई भी कोताही शहर के हितों के साथ समझौता मानी जाएगी।”

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top