• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कैंटर से कुचलकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Image

अलीगढ़: कैंटर से कुचलकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कपड़ों की खरीदारी के लिए अतरौली जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे दूध से भरे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक योगेश कुमार निवासी गांव छलेसर, गोंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पूर्व बीडीसी भी रह चुके थे। उनकी पत्नी कविता देवी गांव कसखरना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। दंपत्ति के दो बेटे हैं। सोमवार को दोनों बाइक से अतरौली में कपड़े खरीदने निकले थे।

जैसे ही वे खेड़ा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और कैंटर के पहियों के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top