• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: रामघाट रोड पर अब नहीं लगेंगी फूड स्टॉल्स, नगर आयुक्त ने दिया सख्त आदेश
Image

अलीगढ़: रामघाट रोड पर अब नहीं लगेंगी फूड स्टॉल्स, नगर आयुक्त ने दिया सख्त आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: रामघाट रोड पर स्थित अवर लेडी फातिमा (OLF) और संत फिदेलिस स्कूल के सामने हर शाम लगने वाली फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड की दर्जनों अस्थायी दुकानें अब यहां नजर नहीं आएंगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इन दुकानों को तत्काल हटाने और उन्हें निर्धारित वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

रामघाट रोड पर शाम ढलते ही खाने-पीने की दुकानों के चलते सड़क किनारे भारी भीड़ उमड़ती थी। लोगों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती थी, जिससे आम नागरिकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने मंगलवार रात को स्वयं मौके का निरीक्षण किया और स्थिति को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वेंडरों को पराग मिल और जिला स्टेडियम के पास बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए। नगर आयुक्त ने वेंडरों को 7 दिनों की मोहलत दी है। इस अवधि में अगर वेंडर निर्धारित जगहों पर नहीं जाते हैं और सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाते हुए पाए जाते हैं, तो उनके सामान को जब्त किया जाएगा और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम की प्रवर्तन टीम एक सप्ताह बाद सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। यह फैसला न केवल ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए लिया गया है, बल्कि पैदल चलने वालों की सुविधा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भी अहम माना जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि वेंडर्स इस चेतावनी के बाद तय स्थानों पर शिफ्ट होते हैं या नहीं, क्योंकि प्रशासन इस बार सख्त रुख में नजर आ रहा है।

Releated Posts

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर, महिलाओं से लूटते थे गहने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अतरौली के आम के बाग में हुई मुठभेड़ अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मढ़ौली…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

चार दिन काम, तीन दिन छुट्टी! नए लेबर कोड से बदल सकता है नौकरी का तरीका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 12 घंटे की शिफ्ट के साथ मिलेगा लंबा वीकेंड, कर्मचारी की सहमति होगी जरूरी नई…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top