• Home
  • नई दिल्ली
  • फिर टला भारत के शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन!
Image

फिर टला भारत के शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

नई दिल्ली, 11 जून 2025: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा एक बार फिर टाल दी गई है। Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजे जाने वाले इस अभियान को SpaceX ने तकनीकी कारणों और संभावित खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया है।

SpaceX ने आधिकारिक बयान में बताया कि रॉकेट की प्री-लॉन्च जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) टैंक में रिसाव पाया गया है। कंपनी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से लॉन्च को तत्काल रोक दिया गया और अब तकनीकी टीम इस गड़बड़ी की मरम्मत में जुटी है। जब तक यह समस्या पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती और लॉन्च को हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक नई तारीख की घोषणा नहीं की जाएगी।

मौसम भी बना रोड़ा

लॉन्च में देरी की एक अन्य संभावित वजह मौसम भी रही। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी थी, जिससे मिशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो सकते थे। ऐसे में खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए भी लॉन्च को टालना जरूरी समझा गया।

ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे शुभांशु

शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट हैं और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे। इससे पहले केवल राकेश शर्मा (1984) ने सोवियत संघ के मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी। Axiom-4 मिशन में शुभांशु के साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं।

यह निजी स्पेस कंपनी Axiom Space और NASA के सहयोग से संचालित मिशन है, जो 2 से 3 सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान अंतरिक्ष स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे।

अब सबकी निगाहें अगली तारीख पर

फिलहाल शुभांशु शुक्ला समेत पूरे मिशन दल को इंतजार करना होगा जब तक SpaceX मरम्मत कार्य पूरा नहीं कर लेता और मौसम साथ नहीं देता। इस ऐतिहासिक मिशन को लेकर देश-दुनिया की नजरें अब अगली लॉन्च विंडो पर टिकी हैं।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *