• Home
  • कासगंज
  • कासगंज: पांच महीने बाद कब्र से निकाला गया 12 साल के बच्चे का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Image

कासगंज: पांच महीने बाद कब्र से निकाला गया 12 साल के बच्चे का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

कासगंज जिले के नगला सीडर गांव में एक सनसनीखेज घटना में, जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम के आदेश पर 12 वर्षीय बच्चे गोपाल के शव को पांच महीने बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गोपाल की मौत 23 फरवरी 2025 को एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी जान चली गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था।

मामला तब सुर्खियों में आया जब अप्रैल में गोपाल के पिता महेश चंद्र ने ट्रैक्टर चालक दुशासन उर्फ सत्यवीर के खिलाफ अमांपुर थाने में लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा ने डीएम से शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सहावर अंजलि गंगवार ने तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की।

मंगलवार को कमेटी की मौजूदगी में गोपाल के शव को कब्र खोदकर निकाला गया। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि डीएम के आदेश पर शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

कासगंज: प्रेम में रोड़ा बना पति, नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 कासगंज। प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या का…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

कोरोना के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कासगंज में जांच प्रक्रिया तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025 कासगंज, देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों…

ByByHindustan Mirror News May 24, 2025

तेज आंधी ने बिजली आपूर्ति को किया ठप, 300 से अधिक गांवों में अब भी अंधेरा, विद्युत निगम के सामने चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025 कासगंज, उत्तर प्रदेश – 21 मई की रात आई तेज…

ByByHindustan Mirror News May 24, 2025

कासगंज में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या – गोली मारकर किया गया कत्ल, प्राइवेट पार्ट भी किया क्षत-विक्षत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025, कासगंज, उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top