• Home
  • UP
  • कासगंज में बड़ा विमान हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल
Image

कासगंज में बड़ा विमान हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

उड़ान के दौरान बिगड़ा संतुलन, बिजली के तारों में उलझने के बाद हाईवे पर गिरा विमान

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन हाईवे पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान एयरक्राफ्ट बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे पायलट का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया और विमान हाईवे पर आ गिरा। विमान गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

आधे घंटे तक नहीं हो पा रहा था संपर्क

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना से पहले करीब आधे घंटे तक प्रशिक्षु पायलट से संपर्क नहीं हो पा रहा था। हादसे के समय विमान में केवल महिला पायलट ही सवार थीं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

तकनीकी जांच शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल को सुरक्षित कर विमान के मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में विमान के संतुलन बिगड़ने और बिजली के तारों में उलझने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना ने प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और उड़ान संचालन की प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *