• Home
  • UP
  • हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता
Image

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में स्थित हजारा नहर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने गए चार युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। इनमें से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन सगे भाई अब भी लापता हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव निवासी चार युवक हजारा नहर के झाल पुल के पास नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए तथा देखते ही देखते डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पीएसी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान 24 वर्षीय सुमित पुत्र रामसिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं, 27 वर्षीय जयप्रकाश, 24 वर्षीय अजय और 22 वर्षीय हरेंद्र उर्फ छोटू अब भी लापता हैं। तीनों युवक आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। पीएसी के प्रशिक्षित गोताखोर और राहत दल नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। नहर किनारे अपने बेटों की तलाश में बिलखते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हजारा नहर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध और चेतावनी संकेतों की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर नहरों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

#KasganjAccident #HazaraCanal #UPNews #RescueOperation #BreakingNews

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *