• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सिटी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
Image

अलीगढ़: सिटी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सिटी टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डीएम ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए सिटी टास्क फोर्स की नियमित बैठकें अनिवार्य हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आरोग्य मंदिरों में चिकित्सक की उपस्थिति, दवा वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रोग निवारण गतिविधियों की समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित की जाए।

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी दी कि वर्तमान में शहर में 20 शहरी स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, जिनमें से 11 केंद्रों पर और बेहतर कार्य की आवश्यकता है। सभी केंद्रों पर चिकित्सक तैनात हैं, हालांकि एएनएम, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन के कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें निदेशालय स्तर से शीघ्र भरा जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को छोड़कर सभी दिनों में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही दो मॉडल इम्यूनाइजेशन केंद्र जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 638 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है और यू-विन पोर्टल पर इसका डेटा अपलोड किया जा रहा है।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान को और सशक्त बनाया जाए। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने महिला आरोग्य समितियों और मोहल्ला निगरानी समितियों को भी पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग, नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की साझेदारी से स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *