• Home
  • वाराणसी
  • श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी पंडों पर पुलिस की सख्ती, 11 ठग गिरफ्तार
Image

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी पंडों पर पुलिस की सख्ती, 11 ठग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन का झांसा देकर ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने 11 ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया जो फर्जी पंडा बनकर या खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर श्रद्धालुओं से धन ऐंठ रहे थे।

थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के अनुसार, श्रद्धालुओं से ठगी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कोनिया के हनुमान गुप्ता, किशन गुप्ता, बेनियाबाग के शमशाद, हबीपुरा के रितिक सेठ, विश्वेश्वरगंज के करन खरवार, रामनगर के कमलेश खरवार, चौखंभा के विशाल कुमार, डोमरी पड़ाव के दीपू, मृत्युंजय महादेव के अशोक केसरी, मुगलसराय के विनोद पटेल और गढ़वासी टोला के ऋषनाथ मिश्रा के रूप में हुई है।

इससे पहले दशाश्वमेध व चौक थाने की पुलिस ने दो दिन पहले ही इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त 21 दलालों को गिरफ्तार किया था। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने विशेष टीमों का गठन कर मंदिर क्षेत्र की निगरानी तेज कर दी थी।

गौरतलब है कि दैनिक जागरण ने हाल ही में एक रिपोर्ट में मंदिर क्षेत्र में दलालों का जाल मैदागिन से लेकर काल भैरव तक फैले होने की बात उजागर की थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए निगरानी बढ़ाई और अब तक 32 लोगों को गिरफ्त में ले चुकी है।

Releated Posts

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

‘UGC का बाप’ लिखी बुलेट सीज, बिना नंबर प्लेट खड़ी थी बाइक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कैंट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाईवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग…

ByByHindustan Mirror News Apr 7, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top