• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी ने 103 कृषक परिवारों को दी 4.94 करोड़ की सहायता
Image

अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी ने 103 कृषक परिवारों को दी 4.94 करोड़ की सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत राज्य के 11,690 प्रभावित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता ऑनलाइन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने 1,184 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। अलीगढ़ जिले के 103 लाभार्थी परिवारों को इस योजना के तहत कुल 4 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी
कोल तहसील के कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। चयनित 103 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो आकस्मिक दुर्घटनाओं में प्रभावित कृषक परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले के 1,483 प्रभावित परिवारों को 72 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने संबंधित विभागों को शेष पात्र परिवारों के दावों का त्वरित निस्तारण कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। योजना के तहत कृषक की मृत्यु या दिव्यांगता पर 1.25 लाख से 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।

तहसीलवार सहायता राशि
एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि तहसील कोल के 26 लाभार्थियों को 1.26 करोड़, अतरौली के 35 को 1.65 करोड़, खैर के 13 को 61 लाख, इगलास के 18 को 87.50 लाख, गभाना के 11 को 55 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

जनप्रतिनिधियों ने की अपील
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने लाभार्थियों से सहायता राशि का परिवार हित में सदुपयोग करने की अपील की। एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत सर्पदंश व नदी में डूबने जैसी घटनाओं में भी 5 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि यह राशि परिवार के भरण-पोषण में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक छर्रा रविंद्र पाल सिंह ने राशि के आवश्यकतानुसार उपयोग की सलाह दी। एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि यह सहायता परिवार के लिए बड़ा सहारा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित कर जीविकोपार्जन की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन
एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पटल सहायक व लाभार्थी परिजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *