• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
Image

अलीगढ़: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 17 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 17 जून 2025: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व स्वैच्छिक संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियाँ निर्धारित हैं:

  • सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी
  • स्वनियोजित दिव्यांग
  • सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता
  • सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी
  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्था
  • प्रेरणास्रोत
  • दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधार हेतु सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान/नवप्रवर्तन/उत्पाद विकास
  • बाधामुक्त वातावरण सृजन में उत्कृष्ट कार्य
  • पुनर्वास सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ जिला
  • सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्ति
  • सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग बालक-बालिका
  • सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस
  • सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट
  • सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत सर्वश्रेष्ठ अधिकारी/कर्मचारी

श्री कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र का प्रारूप उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की वेबसाइट uphwd.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र, उपलब्धियों से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ, विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय (कक्ष संख्या 08) में 15 जुलाई 2022 तक दो प्रतियों में जमा कर सकते हैं।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top