• Home
  • अलीगढ
  • रोजगार मेला 25 जून को अलीगढ़ में: 800 रिक्तियों पर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Image

रोजगार मेला 25 जून को अलीगढ़ में: 800 रिक्तियों पर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 25 जून 2025, बुधवार को सुबह 10 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला डीडीयू-जीकेवाई सेंटर, दीप वाटिका, जलालपुर, नादा चौराहा के निकट, खैर रोड, अलीगढ़ में होगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पी.पी.सी. शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आई.टी.आई. और डीडीयू-जीकेवाई सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में प्राइवेट सेक्टर की 7 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो लगभग 800 विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

मेले में विजन इंडिया सर्विस (नोएडा), टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर (अलीगढ़), पोस्टेरिटी प्रा. लि. (नोएडा), ईएफएस प्रा. लि. (सुडियाल, अलीगढ़) सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। उपलब्ध पदों में सिक्योरिटी सर्विस, मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टेली कॉलर आदि शामिल हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक., बी.बी.ए., एम.बी.ए. योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं।

शर्मा ने बताया कि मेले में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने रोजगार संगम पोर्टल (www.ncs.gov.in) (www.ncs.gov.in) या राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया हो। अभ्यर्थियों को पंजीयन कार्ड (X-10), शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रति, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय, अलीगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *