• Home
  • नई दिल्ली
  • प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सक्रिय हुई दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई अत्याधुनिक मशीनें
Image

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सक्रिय हुई दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई अत्याधुनिक मशीनें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 20 जून 2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों, पानी के स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गनों का प्रदर्शन देखा। सरकार का दावा है कि इन अत्याधुनिक उपकरणों से प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की सड़कों से धूल और गंदगी हटाने के लिए सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली की सड़कों पर 70 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाने जा रहे हैं, जो पूरे वर्ष सफाई और छिड़काव का काम करेंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि ये मशीनें धूल, कचरा, और मिट्टी हटाने के साथ-साथ पानी भरने और छिड़काव जैसे कार्यों के लिए सक्षम हैं।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने बताया कि यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है और इसके प्रयोग से दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी। इससे पहले, 20 मई को कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों के लिए व्यापक स्वच्छता एवं धूल नियंत्रण योजना को मंजूरी दी थी। योजना के तहत 250 पानी के स्प्रिंकलर (एंटी-स्मॉग गन सहित), 70 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 18 डंप वाहन और 18 पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।

Releated Posts

E20 पेट्रोल से इंजन को नहीं होगा नुकसान, माइलेज पर पड़ सकता है मामूली असर: टोयोटा चीफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विक्रम गुलाटी बोले- E20 को लेकर फैली गलतफहमियों पर न दें ध्यान, पुराने और नए…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

भूटान ने E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, इथेनॉल फ्यूल पर बढ़ा नया विवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्टोरेज और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के चलते फिलहाल सामान्य पेट्रोल की सप्लाई जारी रखने…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च, आवेदन के 60 दिनों के भीतर खाते में पहुंचेगी राशि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई ईवी नीति के तहत ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी सब्सिडी, 2030 तक लागू रहेगी…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top