• Home
  • प्रयागराज
  • अतीक अहमद के बेटे अली से नहीं मिल पाएंगे उसके गुर्गे,61 गुर्गों को किया गया शिफ्ट
Image

अतीक अहमद के बेटे अली से नहीं मिल पाएंगे उसके गुर्गे,61 गुर्गों को किया गया शिफ्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

प्रयागराज – माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की जेल में गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, अली के संपर्क में आने की आशंका को खत्म करने के लिए जेल में बंद उसके 61 गुर्गों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, अली अहमद अब नैनी जेल में पूरी तरह अलग-थलग है। उसके किसी भी गुर्गे से संपर्क की संभावना अब लगभग खत्म कर दी गई है। सभी 61 विचाराधीन कैदियों को, जो अतीक के करीब माने जाते हैं, जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि अली अहमद के इन सहयोगियों के जरिए ही अतीक का आपराधिक नेटवर्क संचालित होता था। अब अतीक की हत्या के बाद यही नेटवर्क उसके बेटे अली अहमद के इशारों पर काम कर रहा था।

नकदी बरामदगी के बाद प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि 17 जून को अली अहमद की हाई सिक्योरिटी बैरक से 1100 रुपये नकद और प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद डिप्टी जेलर और हेड वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम कर रही है। इसके बाद अली की बैरक भी बदल दी गई है।

डीजी जेल की सीधी नजर

अब अली अहमद की हर गतिविधि पर डीजी जेल स्तर से सीधी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में उसके गुर्गों को नैनी जेल से जिला जेल भेजा गया, ताकि कोई भी आपराधिक साजिश जेल के अंदर से न रची जा सके।

Releated Posts

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पतालों के निर्माण की…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *