• Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान
Image

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पतालों के निर्माण की घोषणा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रयागराज दौरे के दौरान मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज को एम्स (AIIMS) और देश के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दौरे की शुरुआत ब्रजेश पाठक ने यमुना तट स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन से की। उन्होंने सावन माह में प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि इस पावन स्थल पर पूजा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इसके बाद उन्होंने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरणों की समीक्षा की। पुरानी इमारत के विद्युत पैनल को तत्काल दुरुस्त कराने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर करने तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर रेलिंग लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 200 बेड अस्पताल का प्रस्ताव

ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन है, जबकि 200 बेड के नए अस्पताल के प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके अलावा आधुनिक पीडियाट्रिक अस्पताल का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में भविष्य में लखनऊ स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार चिकित्सकों से निजी प्रैक्टिस से बचने की अपील कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है, हालांकि अधिकांश डॉक्टर पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

राजनीतिक सवालों के जवाब में डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं जेपीएनआईसी को जनता की संपत्ति बताते हुए कहा कि इसका उपयोग जनहित में ही होगा। राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति समाप्ति की ओर है और उनके दौरे से कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा।

Releated Posts

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *