• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगी सिटी बस, जेवर से बोटेनिकल गार्डन तक पहले चरण में सेवा शुरू
Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगी सिटी बस, जेवर से बोटेनिकल गार्डन तक पहले चरण में सेवा शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

ग्रेटर नोएडा, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए शासन स्तर से बड़ा फैसला लिया गया है। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जल्द ही 500 सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जिसका पहला रूट जेवर से नोएडा के बोटेनिकल गार्डन तक तय किया गया है।

पहले चरण में जेवर से बोटेनिकल गार्डन रूट

शुरुआत में इस रूट पर प्रति घंटे एक बस चलाई जाएगी। फिर मांग और भीड़ के अनुसार हर 45 मिनट में एक बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्राथमिक रूट पर सबसे पहले संचालन किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।

तीनों प्राधिकरणों की संयुक्त एसपीवी तय करेगी अन्य रूट

अन्य रूटों का चयन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की संयुक्त विशेष प्रायोजन संस्था (SPV) करेगी। इसी संस्था के जरिए सिटी बस सेवा का पूरा संचालन किया जाएगा। एसपीवी में तीनों प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल होंगे जो रूट का सर्वे करेंगे और एजेंसियों को संचालन की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

टेंडर प्रक्रिया पूरी, दो एजेंसियां चयनित

मार्च में शहरी परिवहन निदेशालय की ओर से निकाले गए टेंडर की फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद दो एजेंसियों का चयन कर लिया गया है। नोएडा को 300, जबकि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को 100-100 बसें आवंटित की जाएंगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी प्राधिकरणों की

बस संचालन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बस स्टॉप, डिपो और पार्किंग आदि की जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरणों की होगी। इन्हें तैयार कर बस संचालन एजेंसी को हैंडओवर किया जाएगा।

एप से मिलेगी बसों की रियल टाइम जानकारी

बस सेवा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित किया जाएगा, जिसे एसपीवी ही तैयार कराएगी। इस एप पर रूट, समय और आने वाली बस की लाइव जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यूपीआई पेमेंट और नोएडा मेट्रो के साथ एकीकृत कार्ड की सुविधा भी एप में दी जा सकती है।

Releated Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, नौ यात्री जिंदा जले

35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी डबल डेकर एसी बस, दयानतपुर गांव के पास अचानक लगी…

ByByHindustan Mirror News Sep 24, 2026

चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप !! वारदात में सामने आया फिरोजाबाद कनेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिस बस में घटना का आरोप, वह फिरोजाबाद निवासी अनिल जादौन के नाम पंजीकृत;…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार, 10 मई से मुंबई फ्लाइट की बुकिंग संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का काउंटडाउन शुरूनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *