• Home
  • नई दिल्ली
  • खामनेई का ट्रंप पर तीखा हमला: ‘सरेंडर’ की बात उनके कद से बड़ी
Image

खामनेई का ट्रंप पर तीखा हमला: ‘सरेंडर’ की बात उनके कद से बड़ी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025

नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने ईरान से ‘सरेंडर’ करने की बात कही थी। खामनेई ने इस बयान को ट्रंप के “कद से कहीं बड़ी बात” बताते हुए कड़ी आलोचना की है। यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव अपने चरम पर है।

खामनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,

“अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘ईरान को सरेंडर करना होगा।’ यह बात उनके मुंह से निकलने लायक ही नहीं थी। यह बयान खुद उनके पद और कद से बहुत बड़ा है।”

अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी मीडिया ‘द हिल’ के मुताबिक, खामनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि ईरान पर किए गए सैन्य हमलों से अमेरिका को कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि अमेरिका भविष्य में ऐसा कोई दुस्साहस करता है तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

युद्धविराम के बाद पहली प्रतिक्रिया

गुरुवार को ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार खामनेई ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि कतर स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे पर हमला कर ईरान ने यह जता दिया है कि वह दबाव में झुकने वाला देश नहीं है।

ट्रंप पर हमला और इजरायल को चेतावनी

खामनेई ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर किए गए अमेरिकी हमले को ट्रंप बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

“सच्चाई यह है कि इन हमलों से अमेरिका को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। यह हमला सिर्फ इजरायल को हार से बचाने की कोशिश थी।”

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित 10 मिनट के वीडियो संदेश में खामनेई ने अमेरिका और इजरायल दोनों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि अगली बार हमला और भी घातक परिणाम लेकर आएगा।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026
1 Comments Text
  • 79okvip says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    79okvip, bit of a VIP feel about it. Found some higher limit tables which is always a plus. If you’re feeling flush, have a look here: 79okvip
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *