• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ख्यामई में होगा 5000 करोड़ का निवेश, 93 उद्योगों को मिले भूखंड
Image

अलीगढ़: ख्यामई में होगा 5000 करोड़ का निवेश, 93 उद्योगों को मिले भूखंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,28 जून 2025
ई-नीलामी के ज़रिए हुआ प्लाट आवंटन, दो साल में शुरू होंगे उद्योग

अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र स्थित ख्यामई में विकसित किए गए चौथे औद्योगिक क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 93 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। यह आवंटन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDC) द्वारा आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से किया गया। कुल 104 प्लाटों में से 93 प्लाटों को सफलतापूर्वक आवंटित किया गया है, जबकि 11 प्लाट अभी शेष हैं।

एमएसएमई दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ प्रमुख उद्यमियों को भूखंड आवंटन पत्र सौंपे। इनमें मैक्सबोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज के सतेन्द्र शुक्ला और विशाल गुप्ता, मार्सरीवर इंगट प्रा. लि. की अदिति मित्तल और अंशिता मित्तल, मैट वाई इंडिया के पवन ओझा, प्रभा इंटरनेशनल के अतुल शर्मा और गायत्री बिल्डिंग मैटेरियल्स के कुलदीप आर्या प्रमुख रहे।

यह औद्योगिक क्षेत्र लगभग 116 एकड़ में फैला हुआ है और यहां लॉक-हॉर्डवेयर, कृषि-आधारित फूड प्रोसेसिंग, पेस्टीसाइड, हैंडीक्राफ्ट, प्लास्टिक पाइप, लीथियम बैटरी और डेटा सेंटर जैसी इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। 241 निवेशकों ने इस क्षेत्र में प्लाट के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 93 को चयनित कर प्लाट दिए गए।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह के अनुसार, जैसे ही क्षेत्र में सड़क, ड्रेनेज और अन्य विकास कार्य पूर्ण होंगे, उद्यमी अपने-अपने उद्योगों का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। यूपीएसआईडीसी ने दो वर्षों के भीतर सभी इकाइयों को चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस विकास से न केवल अलीगढ़ में औद्योगिक विस्तार को नई दिशा मिलेगी, बल्कि हज़ारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top