• Home
  • नई दिल्ली
  • ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक, आज से लागू हो रहे ये बदलाव?
Image

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक, आज से लागू हो रहे ये बदलाव?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025

नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख कुछ बड़े बदलाव लेकर आती है और इस बार 1 जुलाई 2025 से कई नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और जीवन पर पड़ेगा। रेलवे किराए से लेकर आयकर रिटर्न, एटीएम निकासी शुल्क, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, पैन कार्ड आवेदन और पुराने वाहनों पर रोक तक, इन नियमों को जानना जरूरी है।

रेलवे टिकट महंगा, तत्काल बुकिंग आधार से लिंक अनिवार्य

  • AC और Non-AC टिकट किराया बढ़ा: 1,000 किमी से ज्यादा दूरी की यात्रा पर नॉन एसी टिकट पर प्रति किमी 1 पैसा और एसी टिकट पर 2 पैसे बढ़े।
  • 500 किमी से ऊपर द्वितीय श्रेणी टिकट पर 0.5 पैसे प्रति किमी बढ़े।
  • तत्काल टिकट आधार से लिंक जरूरी: अब IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक किए बिना तत्काल टिकट बुक नहीं होगा।
  • 30 मिनट की रोक: एजेंट अब बुकिंग शुरू होते ही तुरंत टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

पैन कार्ड और GST नियमों में सख्ती

  • पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी: बिना आधार अब नया पैन कार्ड नहीं मिलेगा।
  • लिंकिंग डेडलाइन: मौजूदा पैन को आधार से 31 दिसंबर 2025 तक लिंक करें, नहीं तो 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो जाएगा।
  • GST रिटर्न में बदलाव: GSTR-3B अब ऑटो-फिल होगा, करदाता खुद संशोधित नहीं कर पाएंगे।

बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम

  • ATM निकासी और कार्ड शुल्क में बदलाव: ICICI, HDFC, Kotak और Axis बैंक ने लिमिट से ज्यादा निकासी पर शुल्क बढ़ाया।
  • क्रेडिट कार्ड भुगतान बीबीपीएस से अनिवार्य: अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल केवल भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) से ही भरे जाएंगे।
  • वॉलेट ट्रांसफर पर शुल्क: ₹10,000 से ज्यादा ट्रांसफर करने पर 1% शुल्क लगेगा।
  • ऑनलाइन गेमिंग पर चार्ज: HDFC बैंक ने ₹10,000 से ऊपर खर्च करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क लागू किया।

आयकर रिटर्न और लघु बचत योजनाएं

  • ITR फाइलिंग की नई डेडलाइन: AY 2025-26 के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर की गई।
  • लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर: नई दरें 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक लागू, कमी की संभावना।

पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, भारी जुर्माना

  • NCR में बैन: 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन अब ईंधन नहीं ले पाएंगे।
  • पकड़े जाने पर कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर मिलने पर वाहन जब्त कर स्क्रैप में भेजा जाएगा। जुर्माना – कार पर ₹10,000, दोपहिया पर ₹5,000।

गैस सिलेंडर कीमतों में बदलाव

  • कॉमर्शियल एलपीजी सस्ता: 19 किलो के सिलेंडर पर ₹58.50 की कटौती, अब दिल्ली में कीमत ₹1665।
  • घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत: 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।

Releated Posts

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top