• Home
  • नई दिल्ली
  •  दिलजीत का समर्थन करने पर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा
Image

 दिलजीत का समर्थन करने पर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025

नई दिल्ली। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर भारत में विरोध हो रहा है। अब यह मामला केवल फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है।

जहां कई कलाकार दिलजीत के समर्थन में आ खड़े हुए हैं, वहीं कुछ लोग उनके खिलाफ असहयोग का ऐलान कर चुके हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के दिलजीत को समर्थन देने पर अब निर्माता अशोक पंडित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

“नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया से हैरानी नहीं” – अशोक पंडित

एएनआई से बातचीत में अशोक पंडित ने कहा,

“नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया से हम हैरान नहीं हैं। वह हमें ‘गुंडे’ और ‘जुमला पार्टी’ कहते हैं। एक पढ़े-लिखे और अनुभवी अभिनेता से ऐसी भाषा उनकी हताशा को दर्शाती है। फिल्म की कास्टिंग के लिए भले ही दिलजीत सीधे तौर पर ज़िम्मेदार न हों, लेकिन वह पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने से इनकार कर सकते थे।”

“पाकिस्तान एक आतंकी राष्ट्र है” – पंडित

अशोक पंडित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र बताया और कहा कि,

“पिछले कई दशकों से पाकिस्तान भारत पर हमले करता आया है – पुलवामा, उरी, मुंबई हमले इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। हम ऐसे देश के कलाकारों के साथ काम को स्वीकार नहीं कर सकते। हमारा विरोध ‘सरदारजी 3’ और दिलजीत के रवैये के खिलाफ है और हम असहयोग जारी रखेंगे।”

नसीरुद्दीन शाह बोले – “मैं दिलजीत के साथ खड़ा हूं”

इससे एक दिन पहले, 30 जून को नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिलजीत का समर्थन किया था। उन्होंने लिखा,

“मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। ‘जुमला पार्टी’ का एक विभाग उन पर हमला करने का मौका तलाश रहा था। फिल्म की कास्टिंग के लिए वह जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि निर्देशक जिम्मेदार थे। यह हमला उन गुंडों की मानसिकता को दर्शाता है, जो भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच व्यक्तिगत संबंधों को खत्म करना चाहते हैं। मेरे पाकिस्तान में भी रिश्तेदार और दोस्त हैं, और मुझे उनसे मिलने से कोई नहीं रोक सकता।”

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *