• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में गंगाजल आपूर्ति के लिए सीएम से मिले मेयर, 80 क्यूसेक पानी की माँग रखी
Image

अलीगढ़ में गंगाजल आपूर्ति के लिए सीएम से मिले मेयर, 80 क्यूसेक पानी की माँग रखी

हिन्दुस्तान मिरर | 3 जुलाई 2025

अलीगढ़ : शहर की बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए मेयर प्रशांत सिंघल ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अहम प्रस्ताव रखा। मेयर ने मुख्यमंत्री के समक्ष जवां स्थित ऊपरी गंगा नहर से 80 क्यूसेक अतिरिक्त गंगाजल की आपूर्ति कराने का अनुरोध किया, ताकि महानगर क्षेत्र में जल संकट को टाला जा सके।

मेयर ने सीएम को बताया कि नगर निगम क्षेत्र का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और आने वाले वर्षों में पानी की भारी किल्लत हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर क्षेत्र में कुल 130 क्यूसेक पानी की मांग है, जबकि केवल 50 क्यूसेक का ही आवंटन मिल रहा है। ऐसे में 80 क्यूसेक अतिरिक्त जल की आपूर्ति जरूरी है, ताकि भविष्य में पेयजल संकट से निपटा जा सके।

इसके साथ ही, मेयर सिंघल ने नगर सीमा विस्तार के तहत जोड़े गए नए वार्डों में 225 विकास कार्यों के लिए 175 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की माँग भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए बताया कि यह बजट इन वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेयर की बातों को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

मेयर कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जल्द ही प्रस्तावित कार्यों को शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिससे अलीगढ़ में जल आपूर्ति की स्थिति में व्यापक सुधार हो सकेगा।

Releated Posts

‘खादी 2.0’ की ओर बढ़ता अलीगढ़: परंपरा से ट्रेंड तक का तेज़ सफर

अलीगढ़, 29 मार्च 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खादी को पारंपरिक परिधानों की सीमाओं से बाहर निकालकर आधुनिक फैशन और…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

दादरी रैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा, “7 एयरपोर्ट का उद्घाटन, 6 हो गए बंद”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दादरी से 2027 चुनाव का शंखनादसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top