• Home
  • गोरखपुर
  • गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू — सीएम योगी होंगे शामिल
Image

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू — सीएम योगी होंगे शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025

गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। यह पावन उत्सव 10 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 4 जुलाई (शुक्रवार) से सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन से होगी।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने जानकारी दी कि श्रीराम कथा का आयोजन मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया जाएगा। प्रयागराज से पधारे कथाव्यास आचार्य श्री शान्तनु जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराएंगे। कथा की पूर्णाहुति 10 जुलाई को सुबह 11:30 बजे संपन्न होगी।

गुरु पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान

गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी को रोट अर्पण कर विशेष पूजन होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों एवं समाधि स्थलों की विशेष पूजा और आरती की जाएगी।

मुख्य समारोह पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में संपन्न होगा, जिसमें भजन कार्यक्रम भी शामिल है। इसके तुरंत बाद दोपहर 12:30 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सीएम योगी करेंगे शिरकत

इस पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। वे गुरु परंपरा के निर्वाह में अपने शिष्यों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे और कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे।

Releated Posts

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top