• Home
  • गोरखपुर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन में भाग लिया। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।

जनता से सीधे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्रता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले और उसकी समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता की कोई भी समस्या उपेक्षित नहीं रहनी चाहिए। जो भी पीड़ित व्यक्ति आए हैं, उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।” उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि किसी मामले में लापरवाही बरती गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता दर्शन के दौरान कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज से जुड़े दस्तावेज़ व इस्टीमेट प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर शासन को भेजा जाए, जिससे मुख्यमंत्री सहायता कोष से आवश्यक धनराशि जारी की जा सके।

Releated Posts

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *