• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परहादसा,BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह घायल, हाथ में फ्रैक्चर
Image

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परहादसा,BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह घायल, हाथ में फ्रैक्चर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 गोरखपुर

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की कार सोमवार, 23 जून 2025 को शाम करीब 7 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सिकरीगंज थानाक्षेत्र के महादेवा बाजार के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में विधायक फतेह बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई। हादसे में उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसके लिए उन्हें गोरखपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

हादसे में विधायक के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों और 2-3 अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, विधायक की स्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिसके बाद पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी उससे भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां विधायक को निजी नर्सिंग होम और अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। हादसे की खबर फैलते ही विधायक के समर्थक, परिजन और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *