• Home
  • गोरखपुर
  • पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, छह ट्रेनें इज्जतनगर मंडल से होंगी संचालित
Image

पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, छह ट्रेनें इज्जतनगर मंडल से होंगी संचालित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

गोरखपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और देश के प्रमुख शहरों से उत्तर भारत के जिलों को जोड़ने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें छह ट्रेनें इज्जतनगर मंडल, तीन वाराणसी मंडल और एक लखनऊ मंडल से चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर से जारी पत्र में इज्जतनगर, लखनऊ और वाराणसी मंडल को सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें समय सारिणी, अनुरक्षण, टिकट निरीक्षण, रनिंग रूट, लिनेन आदि शामिल हैं।

इज्जतनगर मंडल से प्रस्तावित ट्रेनें

  1. इज्जतनगर – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (त्रिसाप्ताहिक)
  2. कासगंज – वाराणसी (त्रिसाप्ताहिक)
  3. रामनगर – उदयपुर सिटी (द्विसाप्ताहिक)
  4. लालकुआं – ओखा (साप्ताहिक)
  5. लालकुआं – कामाख्या (साप्ताहिक)
  6. लालकुआं – बांद्रा (साप्ताहिक)

वाराणसी मंडल से प्रस्तावित ट्रेनें

  1. गाजीपुर सिटी – रामेश्वरम (दैनिक, वाया बरेली)
  2. बलिया – जम्मूतवी (दैनिक, वाया बरेली)
  3. आजमगढ़ – बांद्रा (साप्ताहिक)

लखनऊ मंडल से प्रस्तावित ट्रेन

  1. गोमतीनगर – अहमदाबाद एवं सिकंदराबाद (द्विसाप्ताहिक)

इन नई ट्रेनों के संचालन से अयोध्या, वाराणसी, जम्मू, कटड़ा, रामेश्वरम, ओखा, कामाख्या, बांद्रा जैसे प्रमुख स्थलों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *