• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली: लाजपत नगर दोहरी हत्या कांड: घरेलू सहायक ने डांटने पर की मां-बेटे की नृशंस हत्या
Image

दिल्ली: लाजपत नगर दोहरी हत्या कांड: घरेलू सहायक ने डांटने पर की मां-बेटे की नृशंस हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक घरेलू सहायक ने महज डांटने की बात पर 42 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रुचिका के रूप में हुई है, जो अपने बेटे हर्ष के साथ घर में रहती थीं। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था, लेकिन गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के वक्त घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। देर रात जब रुचिका के पति दफ्तर से लौटे और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा रौंगटे खड़े कर देने वाला था—रुचिका की लाश बेडरूम में और हर्ष का शव बाथरूम में खून से सना पड़ा था।

आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस का कहना है कि डांटने पर वह आपा खो बैठा और रसोई से चाकू लेकर वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है। इलाके में इस दोहरे हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल है।

Releated Posts

E20 पेट्रोल से इंजन को नहीं होगा नुकसान, माइलेज पर पड़ सकता है मामूली असर: टोयोटा चीफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विक्रम गुलाटी बोले- E20 को लेकर फैली गलतफहमियों पर न दें ध्यान, पुराने और नए…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

भूटान ने E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, इथेनॉल फ्यूल पर बढ़ा नया विवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्टोरेज और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के चलते फिलहाल सामान्य पेट्रोल की सप्लाई जारी रखने…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च, आवेदन के 60 दिनों के भीतर खाते में पहुंचेगी राशि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई ईवी नीति के तहत ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी सब्सिडी, 2030 तक लागू रहेगी…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top