• Home
  • अलीगढ
  • चुनावी रंजिश में पिलखना चेयरमैनपति को मारी गोली, आरोपी नामजद, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर
Image

चुनावी रंजिश में पिलखना चेयरमैनपति को मारी गोली, आरोपी नामजद, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 3 जुलाई 2025


अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला डेरा के बुलीखेन पिलखना में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे पुरानी चुनावी रंजिश के चलते निर्दलीय चेयरमैन पति और पूर्व चेयरमैन गुलाब मुहीनुद्दीन उर्फ़ आरिफ पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वह मोहर्रम से पहले आयोजित बड़े खाने में शामिल होने जा रहे थे, तभी उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली उनके पैर में, दूसरी कंधे पर लगी, जबकि कई राउंड फायर मिस हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घायल आरिफ के भतीजे जाहिद खान ने प्रेस को बताया कि इस गोलीकांड में जीशान, जुनैद, हसन, जुबैर और आमिर हसन शामिल थे। उसने बताया कि हसन, जुबैर और आमिर हसन ने गोलियां चलाईं, जबकि जीशान के हाथ में रिवॉल्वर थी।

सूचना पर अकराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *