• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत हजारों को मिला लाभ
Image

अलीगढ़ में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत हजारों को मिला लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 03 जुलाई 2025
जिले में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और बुजुर्गों के नेत्र स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी दी कि दृष्टि कमजोर होने की समस्या से पीड़ित बुजुर्गों एवं स्कूली छात्रों के लिए नियमित रूप से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर निःशुल्क नेत्र परीक्षण, उपचार और चश्मों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

सीएमओ ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बच्चों के लिए 3881 चश्मों के लक्ष्य के सापेक्ष 3154 का वितरण किया गया, जबकि बुजुर्गों के लिए 1836 के लक्ष्य के मुकाबले 1861 चश्मे वितरित किए गए — जो लक्ष्य से अधिक है। वर्तमान में बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 476 चश्मे और उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। वहीं, वर्ष 2025-26 के लिए चश्मों की आपूर्ति हेतु निविदा प्रक्रिया जारी है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर अगली चरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

सीएमओ डॉ. त्यागी ने जिलेवासियों से अपील की है कि दृष्टि संबंधित समस्याओं से जूझ रहे बच्चे और बुजुर्ग शिविरों में आकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मों का लाभ अवश्य उठाएं, ताकि जिले में नेत्र स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सके और अंधता निवारण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सके।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *