• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बेलोन वाली मैया के मंदिर से पीतल की मूर्ति चोरी,
Image

अलीगढ़: बेलोन वाली मैया के मंदिर से पीतल की मूर्ति चोरी,

हिन्दुस्तान मिरर | 4 जुलाई 2025,अलीगढ़

अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित शक्ति नगर में स्थित प्रसिद्ध बेलोन वाली मैया के मंदिर से अज्ञात चोरों ने पीतल की मूर्ति और मंदिर की घंटी चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे और मामले को गंभीर बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

अखिल भारतीय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मंदिर पहुंचे। मौके पर जांच की गई तो यह सामने आया कि आठ किलो वजनी पीतल की मूर्ति और मंदिर की मुख्य घंटी गायब थी।

मंदिर के पुजारी आचार्य गिरिराज किशोर भारद्वाज ने बताया कि रोज़ की तरह सुबह पूजा के लिए जब मंदिर खोला गया, तब मूर्ति और घंटी गायब मिली। उन्होंने तत्काल समाज के लोगों और प्रशासन को सूचना दी।

इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय सिंह, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष सचिन राघव, पार्षद राजकुमार, हरिओम अग्रवाल, और विजय सारस्वत भी मौजूद रहे। सभी ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करार दिया और प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मूर्ति बरामद नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top