• Home
  • अलीगढ
  • लखनऊ 276 इमारतों की सुरक्षा जांच और ऑनलाइन ई-चालान भुगतान की व्यवस्था शुरू
Image

लखनऊ 276 इमारतों की सुरक्षा जांच और ऑनलाइन ई-चालान भुगतान की व्यवस्था शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 जुलाई 2025

राजधानी लखनऊ में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन ने शहर की 276 बहुमंजिला इमारतों की सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 58 और 218 निजी इमारतें शामिल हैं। इन सभी का सुरक्षा ऑडिट कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भवन भूकंप, आग और अन्य आपदाओं के लिहाज से सुरक्षित हैं या नहीं। जरूरत पड़ने पर इन इमारतों में सुधार कार्य भी कराए जाएंगे।

इसके साथ ही लखनऊ में लंबित ई-चालानों के भुगतान को लेकर भी बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब वाहन स्वामियों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पे-नाओ (Pay-Now) ऐप के माध्यम से लंबित चालानों का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा नामांतरण, नवीनीकरण, परमिट जैसे तमाम कार्य भी इसी माध्यम से हो सकेंगे। प्रशासन के मुताबिक करीब साढ़े तीन करोड़ ई-चालानों का निस्तारण इस माध्यम से किया जाएगा। यह सुविधा आम लोगों को समय और प्रक्रिया की जटिलता से राहत देगी।

Releated Posts

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top