• Home
  • अलीगढ
  • प्रो.आफताब आलम एएमयू के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन नियुक्त
Image

प्रो.आफताब आलम एएमयू के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर | 7 जुलाई 2025

अलीगढ़, 7 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के रणनीतिक और सुरक्षा अध्ययन विभाग के प्रो. आफताब आलम को अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है जो 7 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।

प्रो. आफताब आलम वर्तमान में रणनीतिक और सुरक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष हैं। वे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर हैं उन्होंने एएमयू से राजनीति विज्ञान में एमए, एम.फिल. और पीएच.डी. की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं, साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूके से एल.एल.एम. (अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून) में भी डिग्री प्राप्त की है। उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित चीवेनिंग स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई थी।

प्रो. आलम को 25 वर्षों से अधिक का शिक्षण और शोध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में कई एम.फिल. और पीएच.डी. शोधार्थियों का निर्देशन किया है। वे अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक अधिकारों पर आधारित यूजीसी प्रायोजित एक प्रमुख शोध परियोजना का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं और सत्रों की अध्यक्षता भी की है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *