• Home
  • अलीगढ
  • बरसात में आकाशीय बिजली से रहें सावधान: खेतों, नालों, ऊंचे पेड़ों व विद्युत खंभों से रहें दूर
Image

बरसात में आकाशीय बिजली से रहें सावधान: खेतों, नालों, ऊंचे पेड़ों व विद्युत खंभों से रहें दूर

हिन्दुस्तान मिरर | 7 जुलाई 2025

सचेत एप के माध्यम से आकाशीय बिजली से रहें अलर्ट

अलीगढ़ 06 जुलाई 2025 :बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं जनहानि और पशुहानि का कारण बनती रही हैं। ऐसी किसी भी दुखद घटना में यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।


प्र भारी अधिकारी आपदा और एडीएम वित्त प्रमोद कुमार उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को स्थानीय प्रशासन अथवा राजस्व विभाग को तत्काल सूचना देनी चाहिए, जिससे समयबद्ध ढंग से जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। लेखपाल द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके उपरांत तहसील स्तर पर जांच आख्या बनाकर अनुमोदन के लिए भेजी जाती है। अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात सहायता राशि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से नामित लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेज दी जाती है।


उन्होंने बताया कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में पात्र परिवार इस सहायता का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में राजस्वकर्मियों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं और पीड़ित परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के संकलन एवं प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। सहायता के लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट, पारिवारिक विवरण, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण दस्तावेज आवश्यक होते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यदि उपलब्ध हो तो संलग्न की जाती है, यद्यपि आकाशीय बिजली के मामलों में प्रत्यक्षदर्शियों और स्थलीय निरीक्षण की पुष्टि भी पर्याप्त मानी जाती है।
       एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सचेत एप पर आकाशीय बिजली से संबंधित अलर्ट भी जारी किया जाता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों, नालों, ऊंचे पेड़ों या विद्युत खंभों के पास न ठहरें। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन की सलाहों का पालन करें।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *