• Home
  • Delhi
  • संसद का हंगामेदार मॉनसून सत्र: विपक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मांगी चर्चा, संसद 22 जुलाई 11 बजे तक स्थगित
Image

संसद का हंगामेदार मॉनसून सत्र: विपक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मांगी चर्चा, संसद 22 जुलाई 11 बजे तक स्थगित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

नई दिल्ली, – संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई। सत्र के पहले ही दिन विपक्षी सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर लोकसभा में घुसे सांसदों ने प्रश्नकाल के दौरान ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को शांत होने की अपील की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शाम 4 बजे पुनः शुरू हुई, लेकिन हंगामा थमने के बजाय और तेज हो गया, जिसके चलते लोकसभा को 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यही हाल राज्यसभा का भी रहा, जिसे भी कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अलावा महंगाई, बेरोजगारी और न्यायपालिका में हालिया घटनाओं पर भी चर्चा की मांग की जा रही है। विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस वर्मा को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिस पर 145 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। यह महाभियोग प्रस्ताव आने वाले दिनों में सत्र की दिशा तय कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सत्र ‘राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव’ का अवसर है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर डबल डिजिट से नीचे आ चुकी है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी टकराहट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह सत्र कई अहम राजनीतिक घटनाओं का गवाह बन सकता है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *