• Home
  • Delhi
  • मीडिया को संबोधित करते,हुए पीएम मोदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल, 22 मिनट में आतंकी जमींदोज
Image

मीडिया को संबोधित करते,हुए पीएम मोदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल, 22 मिनट में आतंकी जमींदोज

यह सत्र राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का प्रतीक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

नई दिल्ली,
संसद का मानसूत्र सत्र आज से आरंभ हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए इसे “राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र” बताया। पीएम ने कहा कि यह सत्र भारत की सैन्य शक्ति, तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विस्तार का प्रतीक है।

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image via PMO, Prime Minister Narendra Modi addresses the media on the first day of the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Monday, July 21, 2025. Union Minister for Parliamentary Affairs Kiren Rijiju and Ministers of State Jitendra Singh and L. Murugan are also seen. (PMO via PTI Photo)(PTI07_21_2025_000164B)

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी आकाओं को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि यह ऑपरेशन पूरी तरह स्वदेशी हथियारों और रणनीति पर आधारित था, जिसे दुनिया भर ने सराहा है। “हमारी सेना ने घर में घुसकर मारा, यह भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है,” पीएम ने कहा।

पीएम ने कहा कि जहां-जहां वे विदेश दौरों पर जाते हैं, वहां भारतीय हथियारों की तारीफ की जाती है। उन्होंने बताया कि भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों के प्रति वैश्विक आकर्षण बढ़ रहा है, और देश की सैन्य आत्मनिर्भरता अब केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि उपलब्धि बन चुकी है।

नक्सलवाद पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नक्सल और माओवादी गतिविधियों का दायरा अब तेजी से सिमट रहा है। “आज देश के संविधान की ताकत, बम और बंदूक से बड़ी हो चुकी है,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने संसद सत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सत्र केवल विधायी कामकाज का नहीं, बल्कि राष्ट्र की उपलब्धियों के उत्सव का सत्र होगा। उन्होंने सभी सांसदों से सत्र को गरिमा के साथ चलाने की अपील की।

डिजिटल इंडिया और अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने महंगाई दर को नियंत्रित करने में सरकार की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि 2014 से पहले महंगाई डबल डिजिट में थी, जबकि अब यह स्थिर है।

पीएम ने अंत में कहा कि यह सत्र भारतीय सैन्य शक्ति की सराहना करेगा, और देश की एकता को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और जनता से राष्ट्रहित में सहयोग देने की अपील की।

Releated Posts

चुनाव आयोग की नई पहल: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर प्रचार के लिए अब डिजिटल ‘टाइम वाउचर’

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Election Commission of India ने चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

युद्ध जैसे हालात में भारत की तैयारी: तेल भंडार 64% भरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राज्यसभा में सरकार का बड़ा खुलासाराज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री Suresh Gopi…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top