• Home
  • UP
  • पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी, 15 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगा कार्य
Image

पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी, 15 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगा कार्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

लखनऊ/जिला मुख्यालय,
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजीव रंजन ने जानकारी दी कि जिले में यह प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) 19 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से विवरण एकत्रित करेंगे और जानकारी फीड करेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई है, जिनकी भौतिक जांच 23 से 29 सितंबर के बीच की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

  • गणना पत्रक में संशोधन व परिवर्धन: 30 सितंबर से 6 अक्टूबर
  • नामावली पांडुलिपि का परीक्षण: 7 नवंबर से 24 नवंबर
  • प्रारूप प्रतियों का प्रकाशन: 25 नवंबर से 5 दिसंबर
  • अनंतिम नामावली प्रकाशन: 5 दिसंबर
  • दावे व आपत्तियां: 6 से 12 दिसंबर
  • आपत्तियों का निस्तारण: 13 से 19 दिसंबर
  • अंतिम पांडुलिपि परीक्षण व संधारण: 20 दिसंबर से 8 जनवरी 2026
  • अंतिम सूची की छपाई व डिजिटल कार्य: 9 से 14 जनवरी 2026
  • अंतिम प्रकाशन: 15 जनवरी 2026

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य किसी भी सार्वजनिक अवकाश या आपात परिस्थिति से प्रभावित नहीं होगा और यह तय समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top