• Home
  • अलीगढ
  • गोकशी गिरोह का भंडाफोड़: 10 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Image

गोकशी गिरोह का भंडाफोड़: 10 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:25 जुलाई 2025

अतरौली । बरला पुलिस ने गुरुवार को गोकशी करने वाले एक बड़े गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के चार अन्य सदस्यों को जनवरी माह में ही गिरफ्तार कर उनकी 2.20 करोड़ रुपये की संपत्ति और एक स्विफ्ट कार जब्त की थी। अब पुलिस अन्य आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने की प्रक्रिया में जुटी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में आदिल पुत्र मेंहदी हसन, मेंहदी हसन, मुहीद पुत्र मुसीर, मुफीद पुत्र बुंदा खां, आसमा पत्नी मुहीद (सभी निवासी पिलखना, अकराबाद), मेहरुद्दीन पुत्र रहमान खां, फिरोज पुत्र रज्जू खां (छर्रा क्षेत्र के सतरापुर), और साहिल पुत्र शमशेर खां, इसरार पुत्र यामीन खां (नगला बादशाह) शामिल हैं।

सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि चार जनवरी को कस्बा पिलखना में एक दुकान पर गोकशी की सूचना मिली थी, जहां से आरोपी गोमांस काटकर एक स्विफ्ट कार में भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरला मोड़ पर कार को रोका और गोमांस बरामद किया। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पहले चार लोगों को जेल भेजा गया था, अब 10 और गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरोह के सदस्यों पर कुल 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अकेले मेंहदी हसन पर 21, आदिल और मुहीद पर पांच-पांच, मुफीद पर सात और आसमा पर चार मुकदमे हैं। अभी चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बरला थाना प्रभारी अरुण कुमार की टीम ने अकराबाद व बरला के बॉर्डर पर काली नदी के पुल से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की जांच के बाद जल्द ही अन्य संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *