• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़ :सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी पर भ्रष्टाचार के आरोप, शासन ने जांच के दिए आदेश
Image

अलीगढ़ :सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी पर भ्रष्टाचार के आरोप, शासन ने जांच के दिए आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:25 जुलाई 2025
एडी हेल्थ को सौंपी गई जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब

अलीगढ़
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीरज त्यागी पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विधायकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक (एडी हेल्थ) डॉ. मोहन झा को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, शहर विधायक मुक्ता राजा और कोल विधायक अनिल पाराशर ने मिलकर सीएमओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें फर्जी अल्ट्रासाउंड, बिना पंजीकरण के निजी अस्पतालों के संचालन में सांठगांठ, मानक पूर्ण न करने वाले अस्पतालों से अवैध वसूली, मनमाने तबादले और स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही जैसे मामले शामिल हैं। विधायकों का आरोप है कि सीएमओ के प्रशासनिक नियंत्रण में शिथिलता से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इस बीच जिलाधिकारी (डीएम) ने भी सीएमओ के खिलाफ एक अलग जांच शुरू करवाई है। शासन की ओर से 16 जुलाई को संजय प्रसाद द्वारा जारी पत्र में अपर निदेशक को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और विभागीय कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने भी स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच सभी बिंदुओं पर की जाएगी।

अब शासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Releated Posts

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top