• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के इस्लामिक अध्ययन विभाग में छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
Image

एएमयू के इस्लामिक अध्ययन विभाग में छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1 अगस्त 2025

अलीगढ़, 1 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इस्लामिक अध्ययन विभाग में नए स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन और परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. इकराम हुसैन ने की।

विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल हमीद फ़ज़ली ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इस्लामिक अध्ययन ऐसा विषय है जो शैक्षणिक विकास के साथ नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने छात्रों को निष्ठा और समर्पण के साथ ज्ञान प्राप्त करने का आग्रह किया।

प्रो. ओबैदुल्लाह फ़हद ने विभाग और उसकी लाइब्रेरी का परिचय कराया और बताया कि इस्लामिक स्टडीज एक अंतर्विषयक क्षेत्र है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक विज्ञानों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि यूजीसी ने ईरानी, और अरबी अध्ययन के शोध कार्यों को भी महत्व दिया है।

प्रो. अब्दुल मजीद खान ने इस्लामिक स्टडीज के क्षेत्र और ओरिएंटेशन कार्यक्रम की उपयोगिता पर बात की। उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि वे पश्चिमी विचारधाराओं को बिना सोच-समझ के न अपनाएं और ओरिएंटलिस्ट लेखन की आलोचनात्मक दृष्टि से अध्ययन करें। उन्होंने इस्लाम को हर ज्ञान-क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया।

समापन भाषण में प्रो. इकराम हुसैन ने छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों, खासकर उपस्थिति से जुड़े नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं में  अंतर के बारे में ज्ञान अर्जित करें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिलाल अहमद कट्टी ने किया और व्यवस्था की ज़िम्मेदारी डॉ. एजाज़ अहमद ने निभाई।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top